RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगों के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षण को बताया चुनाव की आत्मा, कहा- लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)17 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य के सफल संपादन हेतु जरूरी है कि सभी मतदान कर्मियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दी जाए । उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण ही निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रशिक्षण कोषांग प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संपन्न करें । उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतदान कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों, प्रक्रियाओं और आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ।
सामग्री कोषांग से संबंधित समीक्षा के दौरान मतदान सामग्री की तैयारी, सुरक्षित पैकिंग और वितरण प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामग्री को अग्रिम रूप से तैयार रखा जाए और वितरण की कार्ययोजना समयबद्ध तरीके से बनाई जाए, ताकि किसी स्तर पर विलंब न हो। पोस्टल बैलेट कोषांग को निर्देश दिया गया कि चिन्हित मतदाताओं जिनमें कार्मिक, पुलिस बल, आवश्यक सेवा एवं अन्य श्रेणियां शामिल हैं के लिए पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिहीन रूप से संचालित की जाए। मतों की सुरक्षा और रिकॉर्ड संधारण पर विशेष बल दिया गया।
PwD कोषांग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी PwD मतदाताओं की सूची प्राप्त हो चुकी है तथा आवश्यक व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों तक PwD मतदाताओं को पहुंचाने हेतु वाहनों की टैगिंग पूरी कर ली जाए तथा वालंटियर सूची के आधार पर सहायता की व्यवस्था समय से शुरू की जाए। CAPF तैनाती से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी क्लस्टरों में सर्वे कार्य पूर्ण कर CAPF हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि किसी भी मतदान केंद्र पर पॉवर कट की स्थिति नहीं आने दें, सभी केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था का पूर्व परीक्षण कर लें। साथ ही क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को हर समय सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया ताकि किसी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को टीम भावना के साथ कार्य करने, परस्पर समन्वय बनाए रखने एवं समयबद्ध रूप से कार्य संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति उत्तरदायित्व है, जिसे सर्वोच्च निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निभाया जाना चाहिए।

Related posts

क्षेत्रीय फिल्मों के लिए समर्पित दिन: आईएफएफआई भारत की समृद्ध विविधता का उत्सव मना रहा है।

rktvnews

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इलाहाबाद संग्रहालय में संग्रहालय के लघु चित्रों पर आधारित ‘भागवत’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान 2025 के तहत साइकिल रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment