RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)17 जनवरी। शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कार्यालय कक्ष में कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कृषि एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने धान अधिप्राप्ति की स्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी लैंप्स में धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी कृषक मित्रों को संबंधित लैंप्स की पूरी जानकारी हो, ताकि किसानों को धान अधिप्राप्ति की सही जानकारी मिल सके और वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।
इसी क्रम में उपायुक्त ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के कई तालाबों में प्रॉन मछली का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ने, आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी तालाबों में मछली उत्पादन हो। साथ ही केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन को और बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया।
बैठक में उपायुक्त ने जिला उद्यान पदाधिकारी से अदरक की खेती, ओल की खेती, गृह वाटिका, मशरूम किट सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से जोड़ा बैल वितरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से मिले।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का लाभ किसानों एवं ग्रामीण लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज आरा के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

rktvnews

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर जैन धर्मावलंबियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

rktvnews

पटना:BIADA Exit Policy के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹25.097 करोड़ की प्रथम किस्त के चेक वितरित।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 138 मरीजों का हुआ इलाज।

rktvnews

Leave a Comment