RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

मानसिक रोगी की दवा उपलब्ध :डा सौरभ कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आरा शाखा की बैठक डा राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मानसिक रोग, इसके विस्तार और निदान पर विस्तार से जानकारी दी गई।
आई जीआइ एम एस, पटना के वरीय मानसिक रोग विशेषज्ञ डा सौरभ कुमार ने अपने शोध और अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की मानसिक रोगियों की संख्या ज्यादा है। लेकिन डॉक्टर से नहीं मिलते हैं और अगर मिलते भी हैं तो डॉक्टर की सलाह को इग्नोर करते हैं ।जिसका खामियाजा आगे चलकर उनको और परिवार को भुगतना पड़ता है। इन्होंने कहा कि मानसिक रोगी के लिए भी दवा उपलब्ध है ।इसका सही ढंग से उपचार होना चाहिए। चिकित्सकों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया
बिहार मेडिकल जर्नल के संपादक और आई एम ए तथा भासा के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार ने चिकित्सकों के समक्ष आनेवाली कठिनाईयों और सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ अजय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों गंभीर है। पहले निर्भीक होकर मरीज का इलाज करते थे लेकिन आज दवाव में काम करना पड़ रहा है। चिकित्सक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है ।इसका कारण आधुनिक जीवन शैली और खान-पान में हो रहे बदलाव से हो रहा है।अंधाधुंध शहरीकरण की ओर महानगरों की तरफ बढ़ना, घर से दूर रहना अकेले रहना ,अच्छी शिक्षा, अच्छी नौकरी, बढ़ती महत्वाकांक्षाएं,आदि मानसिक तनाव को बढ़ाते हैं जिससे डिप्रेशन और आत्महत्या जैसा कांड हो जाते हैं। जरूरत है की मनोरोगी चिकित्सक से थोड़ी भी असामान्य लक्षण पर मिलकर परामर्श ले।
सभा का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन क्रमश: डा सविता रूंगटा और डा संगीता सिंह, सचिव ने किया।
डॉ अमित कुमार सिंह, मनोचिकित्सक, आरा , ने उक्त सभा में मॉडरेटर के रूप में सफल संचालन किया।

Related posts

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

आरा बस स्टैण्ड मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए व्यवसाईयों और पुलिस की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

नयी दिल्ली में आयोजित होगी एक शाम शहीद चंद्रशेखर के नाम।

rktvnews

सिद्धार्थ और विकास की कहानियां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्राम स्तर के उद्यमियों की सफलता का उदाहरण हैं।

rktvnews

Leave a Comment