RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर जैन धर्मावलंबियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल। रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस के अवसर पर श्री महावीर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में जैन धर्मावलंबियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकली गई ।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु पुरुष महिला सम्मिलित हुए। पुरुष सफेद व पीले वस्त्र में तथा महिलाएं केसरिया वस्त्र में भगवान महावीर की जयकारा लगाते तथा नाचते-झूमते शोभायात्रा में श्रद्धापूर्वक
पंक्तिबद्ध होकर चलते रहे।मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया प्रातः समय में प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात देवबंद (उत्तर प्रदेश) में नव निर्मित श्रीजी की शोभायात्रा रथ व धर्म चक्र रथ का विधि पूर्वक पूजन संपन्न हुआ। पूजन के पश्चात भगवान महावीर की शोभायात्रा श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर से निकलकर शहर के गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, हॉस्पिटल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, चित्रटोली रोड होते हुए जैन स्कूल पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुआ। पूजा संयोजक डॉ शशांक जैन ने विधिपूर्वक भगवान महावीर का जन्माभिषेक, पंचामृत अभिषेक, 108 कलशों से अभिषेक, महाशांतिधारा एवं महामंगल आरती संपन्न कराए। जिसमें प्रथम जन्माभिषेक कलश अशोक कुमार जैन, शांतिधारा निर्मला-अचल किशोर जैन, मंगल आरती नंद रानी जैन तथा प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य शील जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इंद्र-इंद्राणी चीनू-धर्मराज कुमार जैन, धनपति कुबेर मनोरंजन जैन व हेम चंद जैन महमूदाबाद, प्रथम इंद्र अंशु जैन, द्वितीय इंद्र ब्र सुलोचना दीदी एवं श्रीजी विराजमानकर्ता राजेश्वरी जैन शोभायात्रा रथ पर विराजमान थे। श्रीजी रथ के आगे-आगे 24 सौभाग्यशाली जोड़ा चंवर डुलाते एवं नाचते-झूमते चल रहे थे। ऊंट, घोड़े, पालकी, बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा में भक्तगण भक्ति करते हुए काफी प्रफुल्लित थे। सचिव अखिलेश जैन ने बताया कि शोभायात्रा के क्रम में कई समाज सेवी संस्था एवं भक्तों के द्वारा श्रीजी का मंगल आरती, पुष्वृष्टि किए तथा भक्तों के बीच शीतल पेय, शर्बत, फल, मुरब्बा इत्यादि वितरित किए। जिसमें मुख्य रूप से आदिनाथ ट्रस्ट, मैना सुंदर ट्रस्ट, हिंदू जागरण मंच, अग्रसेन समिति अन्य संस्थाएं के साथ जैन समुदाय के लोग थे। शोभायात्रा जैन स्कूल पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया एवं पूजन के समापन पर सरोज देवी जैन परिवार द्वारा साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था थी जिसे सभी भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। संध्याकालीन कार्यक्रम में आम सभा आयोजित था जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीकरणीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह एवं अतिथि के रूप में आरा मेयर इंदु देवी एवं अन्य विशिष्ठ व्यक्ति थे। आम सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संयोजकगण का सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण, विद्वानजन का भाषण इत्यादि हुआ।

Related posts

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:एम.एल. एकेडमी में आयुक्त एवं डी.एम. ने किया शिक्षा संवाद!आयुक्त ने बच्चों से जाना उनके लक्ष्य।

rktvnews

बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

भोपाल:सनातन संस्कृति सर्वाधिक प्राचीन और समृद्ध है : डा.रविंद्र शुक्ल

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रसारित कर रहा भोजपुर डाक विभाग।

rktvnews

दुमका:रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment