RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुलिस अवर निरीक्षक बहाली प्रारंभिक परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियो की हुई ब्रीफिंग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।आज समाहरणालय सभागार में गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, भोजपुर तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता भोजपुर के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।परीक्षा 18 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित 24 (चौबीस) परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ससमय अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सौंपे गए दायित्वों का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्ण जाँच के उपरांत ही हो तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री—जैसे बैग, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, मोबाइल फोन, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी/स्मार्ट क्लॉक, पेजर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण—परीक्षा केंद्र के भीतर न ले जाई जाए। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिस/महिला वीक्षक/महिला केंद्र अधीक्षक द्वारा ही किए जाने के निर्देश दिए गए।
परीक्षा के दौरान समाहरणालय भवन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व एवं परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास धारा 163(1) को प्रभावी रूप से लागू रखने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा को दिया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा; पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), भोजपुर; सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आत्मा द्वारा महिलाओं के लिए मशरूम जाल बुनाई के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड: वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन,मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम।

rktvnews

केन्द्र सरकार का बजट नौजवान,गरीब और किसान विरोधी :डॉ.अमित कुमार द्विवेदी

rktvnews

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

बजट सत्र से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की; नियोजित गतिरोध पर चेताया।

rktvnews

Leave a Comment