RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने पंचायत सचिवों संग की समीक्षा बैठक।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिले के 27 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पंचायतों में लंबित WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) का कार्य 30 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में GPIC के अंतर्गत राशि उपलब्ध है, वहां उक्त राशि का शीघ्र व्यय सुनिश्चित करते हुए दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित किया जाए।
इसके साथ ही सभी पंचायत सचिवों को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों में कार्य एवं भुगतान से संबंधित प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समन्वयक रंजय बैठा सहित संबंधित पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Related posts

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

rktvnews

भोजपुर:भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली।

rktvnews

Leave a Comment