RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : लालू प्रसाद यादव का बयान आधी आबादी का अपमान : दिनेश ओझा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते जदयू नेता दिनेश ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नयन सुख वाला बयान शर्मनाक एवं घटिया स्तर का है। यह महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ है और आधी आबादी का अपमान है। उक्त बातें जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा ने इस संवाददाता को दिए अपने बयान में कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव जैसे वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नेता के मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोनों ने एक साथ राजनीति किया है भले ही दोनों अलग-अलग पार्टी के नेतृत्वकर्ता हैं। राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उक्त बयान क्यों दिया, यह तो लालू प्रसाद यादव ही बता सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:सोन नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

भोजपुर: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया मौजमपुर में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील ने परमात्मा से साक्षात्कार की साधना पद्धति दी : माँ विजया

rktvnews

“बिहार दिवस में जागरूकता का नया आयाम: BSDMA पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने परिवार संग किया मतदान।

rktvnews

ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक सह जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment