RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन पर सिविल कोर्ट कर्मचारियों का मौन आंदोलन स्थगित।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।बिहार सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ने 16 और 17 जनवरी 2026 को प्रस्तावित अपने मौन आंदोलन (मौन डे) को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मांगों के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद लिया गया।
संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार की शाम मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों पर एक माह के भीतर विचार किया जाएगा।
तिवारी ने कहा कि सेवा संबंधी मांगों के पूरा नहीं होने को लेकर न्यायालय कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।
प्रमुख मांगों में वेतनमान का पुनरीक्षण, समयबद्ध पदोन्नति, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का निर्धारण, कार्यरत कर्मचारियों की श्रेणियों का पुनर्गठन तथा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति शामिल हैं।

Related posts

श्रीकृष्ण अवतार गो सेवा,पर्यावरण संरक्षण और अत्याचारियो से मुक्ति दिलाना था :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बेतिया: 28 अगस्त से शुरु होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

बिहार:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: पहले सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से शाहाबाद हीरोज ने फाइनल में बनाई अपनी जगह।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को छात्रों ने विरोध कर खदेड़ा।

rktvnews

उत्तराखंड:छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment