RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को छात्रों ने विरोध कर खदेड़ा।

छात्र नायक के चुनाव में दखलंदाजी का लगाया आरोप।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 अप्रैल। भोजपुर आइसा जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज जीरो माईल स्थित अन्य पिछड़ा छात्रावास में जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा छात्र नायक के चुनाव के लिए तिथि घोषित की गई थी जिसकी सूचना एक दिन पहले छात्रावासियों को दिया गया था। आज छात्रावास में चुनाव कराने छात्रावास अधीक्षक के साथ कर्मचारी पहुंचे थे चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के क्रम में जदयू के एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा बिना सूचना अचानक अपने सभी सह कर्मियों के साथ छात्रावास में पहुंचे और छात्रों में मतभेद उत्पन्न करा जिला कल्याण अधिकारी पर दबाव बनाने लगे की अपने छात्र संगठन के नेता जो छात्र नायक के प्रत्याशी थे उनकी जीत हो जाए। इसके लिए सभी तिकड़मबाजी व जबरदस्ती करने लगे तब जाकर छात्रों ने उनका पुरजोर विरोध किया और कैंपस से खदेड़ा।सुशील यादव ने कहा कि एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का यही कार्य रह गया है। ये पहले भी जगदीशपुर के जनता के साथ गद्दारी कर चुके है। ओबीसी छात्रावास का आवंटन 2023 में ही हुआ लेकिन आजतक छात्रावास में सड़क निर्माण नहीं हुआ। भवन भी पूरा तरीका से जर्जर हो चुका है। मूलभूत सुविधा के नाम पर छात्रावास में कुछ भी नहीं है। यहां तक कि गर्मी में दो दो वॉटर कुलर है लेकिन पिछले 6 माह से खराब है छात्रों को गर्मी में पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है, न ही खेल सामग्री है और न ही पुस्तक। लंबे समय से साफ सफाई की सामग्री भी नहीं दी गई है।छात्रावास नारकीय स्थिति में है, लेकिन बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। भाजपा जदयू के राज में शाहाबाद का इकलौता ओबीसी छात्रावास जो 100 बेड का है आज नर्क बना हुआ है और सरकार विकास का ढोल पीट रही हैं। उन्होंने कहा की जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के द्वारा ओबीसी छात्रावास के छात्रों के साथ किया गया अभद्र व्यवहार और छात्रों को फोड़ने की साजिश निंदनीय है।

Related posts

पांच देशों के राजदूतों ने भारत के राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

पारा हुआ पचास।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य चौकीदार दफ़ादार सरकारी कर्मचारी संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संयुक्त बैनर तले मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों ने बिक्री में किया करोड़ का आंकड़ा पार,चेहरे पर खिली आत्मविश्वास की मुस्कान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

हनुमानगढ़ : नशे के ऑफर को ‘ना‘ कहना सीखना होगा : जिला कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment