RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। जिसके तहत यातायात नियमों के पालन, हेलमेट/सीटबेल्ट के उपयोग, नशे में ड्राइविंग से बचने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई, ताकि पूरे महीने चलने वाले जागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सकें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सीख से सुरक्षा”, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन न चलाने पर जोर दिया जाना है। इस दौरान सभी लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त हमेशा सड़क और यातायात के नियमों का पालम करना, सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करूगा और दूसरो को भी शिक्षित और जागरूक होने के लिए प्रेरित करूँगा, सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने का हमेशा अपील की गई, और साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का सभी कर्मियो एवं जन प्रतिनिधियों को संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील किया कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न विभिन्न स्थलो पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप , सघन वाहन जॉच, काउन्सलिंग ऑफ़ DL एंड LL, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमारिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जाँच ड्रंक एंड ड्राइव , ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज , रोड सेफ्टी बाइक रैली, रोड सेफ्टी झाकी,नि:शुल्क जाँच शिविर,रोड सेफ्टी ऐट स्कूल, बैडमिंटन प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूल में जागरूकता, सड़क सुरक्षा शपथ, सड़क सुरक्षा रक्तदान, सड़क सुरक्षा पतंग महोत्सव,नो हेल्मेट नो फ्यूल एवं Run for Road Safety (मैराथन) का आयोजन करते हुए ज़िले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है। रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के कृष्णा घाट सम्पर्कता एवं गायघाट में अप रैम्प सम्पर्कता का किया लोकार्पण।

rktvnews

राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य एमओयू।

rktvnews

ऑक्सफोर्ड तक पहुँचे अदाणी विद्या मंदिर के छात्र विवेक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अप्रैल 24

rktvnews

इस जनवरी, अतुल कुमार की प्रशंसित संगीतमय कृति ‘पिया बहरूपिया’ लेकर आ रही है उमंग के कई रंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मीडिया और सिनेमा की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

Leave a Comment