RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

जयपुर/राजस्थान 08 जून। राजस्थान में अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम का प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभाग कार्ययोजना तैयार कर जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यक वर्ग के हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं। यह कहना है राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री रफीक खान का।

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शिक्षा एवं रोजगार बड़ा मुद्दा।

श्री रफीक खान ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में अल्पसंख्यक समाज के लिए शिक्षा एवं रोजगार दो बड़ी प्राथमिकताएं हैं ऐसे में विभागीय अधिकारी शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्होंने उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन जुटाने एवं अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के नैसर्गिक विकास के लिए अल्पसंख्यक आबादी बहूल इलाकों में आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं साथिन के संवर्ग में भी अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मदरसों का हो आधुनिकीकरण, रोजगार के बढ़ें अवसर।

बैठक में आयोग अध्यक्ष ने मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए ना केवल मदरसों में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने की जरूरत है बल्कि प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल संवर्द्धन से बदलेगी तस्वीर।

श्री खान ने कहा कि सूचना क्रांति एवं तकनीक के जमाने में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से अल्पसंख्यक समुदाय की तस्वीर एवं तकदीर बदलेगी। इसलिए विभागीय अधिकारी समुदाय के युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था करें ताकि उनके कौशल में वृद्धि हो सके। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय में स्वरोजगार की भावना को पोषित एवं पल्लवित करने के लिए आर्थिक क्रियाकलापों के लिए समाज के युवाओं को अभिवृद्धित ऋण सहायता उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिये।

लापरवाह अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित की मौजूदगी में आयोजित बैठक में श्री खान ने पर्याप्त तैयारी के साथ बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए जिला कलक्टर को निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री मोहम्मद अबूबक्र, सहित नगर निगम, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नीतीश का राजनीतिक चरित्र समझना उन्हें पलटीमार बताने जितना आसान नहीं – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

तत्परतापूर्वक करें डीजल अनुदान योजना का कार्यान्वयन : जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय

rktvnews

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन ने किया मतदान।

rktvnews

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment