RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने की सुनवाई।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 जनवरी।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है। जनता की समस्याओं को सुनना व समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनता दरबार कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार में लगभग 48 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें बिजली विपत्र, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और जनसुविधा से संबंधित विषय प्रमुख रहें। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

हर हर महादेव से गूंज उठे शिवालय! मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी रही कतारें।

rktvnews

चतरा;प्रतापपुर प्रखंड में सेविकाओं एवं पोषण सखी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए: मंत्री अमरजीत भगत

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पौड़ी अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत का लिया संज्ञान।

rktvnews

Leave a Comment