RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 जनवरी। सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं तथा नागरिक सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
नगर परिषद दुमका के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्ट्रीट लाइट हर हाल में कार्यरत रहें, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिन दुकानों द्वारा डस्टबिन नहीं रखा जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाए।
उपायुक्त ने रैन बसेरा की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वहां ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कंबल वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि शेष कंबल वितरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्ट्रीट लाइट की मैपिंग कर सभी खराब स्ट्रीट लाइट को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से फॉगिंग कराने पर जोर दिया।
बैठक में जानकारी दी गई कि बासुकीनाथ क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट का कार्य किया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि पूरे बासुकीनाथ क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आकर्षक एवं रंगीन लाइटों के अधिष्ठापन का भी निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया।

Related posts

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

rktvnews

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई तिमाही बैठक।

rktvnews

सिवान:जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

कनाडा दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, शिक्षक हित में कार्य जरूरी प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment