RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 जनवरी। सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान प्री/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, पहाड़िया कल्याण विद्यालय, स्वास्थ्य सहायता योजनाएं, आवासीय विद्यालयों का संचालन तथा रोजगार सृजन से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर और सही ढंग से लाभ मिल सके। उन्होंने जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत नवनिर्मित भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पहाड़िया कल्याण विद्यालय पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। आवासीय विद्यालयों में बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बिजली, पानी, योग्य शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य सहायता एवं रोजगार सृजन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन कर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान।

rktvnews

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य पूरा किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

एनएचएआई ने भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के “हरित आवरण सूचकांक” के विकास और रिपोर्ट के लिए एनआरएससी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment