RK TV News
खबरें
Breaking Newsमौसम

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

पटना/बिहार 24 जनवरी।कार्य पदाधिकारी,प्रमुख ,मौसम विज्ञान केंद्र ,पटना द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की राज्य के अधिकांश भागों में निकले क्षोम मंडल में बर्फीली ठंडी पश्चिम और उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव जारी है, जिसके कारण 12 जनवरी2024 से राज में शीत दिवस /अति शीत दिवस जैसी परिस्थिति बनी हुई है। आज के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 जनवरी से और 27 जनवरी 2024 से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में 25 जनवरी से 29 जनवरी 2024 के दौरान अतिशीत दिवस /शीत दिवस जैसी स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान राज्य में कुछ जगहों में घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है।

परामर्श

उक्त मौसम के आलोक में आम जन खासकर बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी जाती है-गर्म कपड़े धारण करें तथा गर्म पदार्थ का सेवन करें। घने कोहरे के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र से जारी होने वाले बुलेटिन का अनुसरण करते रहे।

Related posts

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन!16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामानंद तिवारी की 44 वी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

मराठी में ‘अमायरा’ ट्रेलर का अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्य भोजपाल की मासिक गोष्ठी का सफल आयोजन।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78) पोत का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment