RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सिवान:जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन।

सिवान/बिहार 26 फरवरी।जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में कन्हैया लाल जिला केन्द्रीय पुस्तकलय सिवान के सभागार में हिन्दी के प्रमुख स्तंभ एवम महान साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के उपाध्यक्ष युगल किशोर दुबे ने किया तथा संगोष्ठी का संचालन जलेस के सचिव मार्कण्डेय जी एवम गुलाम सरवर हासमी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विषय प्रवेश जेएनवी के व्याख्याता दशरथ राम द्वारा की गई। छायावाद के चार स्तम्भ में जयशंकर प्रसाद महादेवी वर्मा,सुमित्रानंद पंत में से एक जो मुक्त छंद के कवि थे वे मानवीय मूल्यों पर जीवित है। डॉ इरशाद अहमद ने निराला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उपेन्द्र कुमार यादव ने निराला को मानवता का प्रतीक बताया डॉ एहतेशाम अहमद ने निराला के रचना
मिला तुम्हें, सच है अपार धन,
पाया कृश उसने कैसा तन!
डॉ इल्तेफ़ात अमजदी ने
कहा कि दिल के लम्हों में मेरे दिल की सदा है कोई,शब के लम्हों में तबस्सुम कि जया है कोई।
गुलाम सरवर हासमी ने कहा – नफरत के कांटे चुन चुन करे ये प्यारे
रस्ते रस्ते फूल बिछाना सीखो ना।
विक्रमा विवेकी ने पंक्ति पंक्ति प्रेम की
डॉ इरशाद ने भीख मांगता है राह पर
दशरथ राम -स्नेह निर्झर बह गया
रेत सा तन रह गया।मार्कण्डेय ने कहा कि देखकर कोई न देखा मुझे उस दृष्टि से जो मार खा रोई नहीं सजा सहज सितार। सरीखे रचनाओं से काव्य गोष्ठी को भाव बिभोर कर दिया
संगोष्ठी में विचार व्यक्त करने वालो में वगिंद्र नाथ पाठक अध्यक्ष मा शि संघ, अश्वनी आर्य, राधेश्याम शर्मा डॉ जगन्नाथ प्रसाद, परमानंद चौधरी, सुशील कुमार ,अभय कुमार सिंह रूपेश कुमार तिवारी, प्रो उपेन्द्र नाथ यादव ,राम नरेश सिंह शिक्षक ,भोगेंद्र नाथ झा सुशील कुमार गुप्ता आदि प्रमुख थे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में युगल किशोर दुबे ने कहा कि निराला आजीवन संघर्ष, पीड़ा एवम उपेक्षा का दंश झेलकर सशक्त लेखनी के माध्यम से रूढ़िवादी परम्परा को समाप्त कर मानवता का पथ प्रदर्शक बने। समाजिक न्याय एवं शोषण के विरुद्ध निराला जी ने अनेक महाकाव्य की रचना की। इसी के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर अध्यक्षीय भाषण के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Related posts

विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या।

rktvnews

भोजपुर:मेरे और मेरे परिवार से किसी का दुश्मनी नही,घटना की जाँच होनी चाहिए : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें लेखापरीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment