RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:गोवा कला गांव में दाल मिल व सरसों तेल मिल स्थापना की दिशा में पहल, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 दिसंबर।सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सबानो पंचायत के गोवा कला गांव में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने कौशल विकास केंद्र की आवश्यक मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य पूर्ण कराने के उपरांत उक्त स्थल पर दाल मिल प्रसंस्करण इकाई एवं सरसों तेल मिल की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित दाल मिल एवं सरसों तेल मिल का संचालन (JSLPS) से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास विभाग के कनीय अभियंता, JSLPS के जिला परियोजना प्रबंधक  गौरव जायसवाल, डीएम-एलएच श्री राजेश कुमार, बीपीएम, बीपीओ, सीसी एवं सखी मंडल की दीदियां उपस्थित रहीं।

Related posts

नारनौल:”भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण” डायरेक्टर जनरल ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:64वें एनडीसी पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पटना:23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment