RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आइलाज के अमित कुमार बंटी ने पटना में अधिवक्ता जितेंद्र कुमार महतो की हत्या की निंदा की,अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग।

अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य (ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस)

अधिवक्ता के परिजनों को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपया मुआवजा के साथ हो सुरक्षा की गारंटी:आइलाज

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 जुलाई।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस ( आइलाज)के केंद्रीय कमेटी सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने बताया की पटना सुलतानगंज थाना के अंतर्गत अधिवक्ता जितेंद्र कुमार महतो की सुबह-सुबह अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह चाय पीने जा रहे थे। ऑल इंडिया लॉयस एसोसिएशन फॉर जस्टिस नेता अमित कुमार गुप्ता ,ऊफ बंटी ने अधिवक्ता के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि यदि अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं की गई तो अधिवक्ता समुदाय को संगठित करते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए आंदोलन किया जाएगा। अमित कुमार बंटी ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ 25 लाख रुपया मुआवजा एवं परिजनो की सुरक्षा की गारंटी की मांग की गई। उन्होंने बताया कि यदि उपरोक्त मांगों की अवहेलना की गई तो इन सब सवालों को लेकर ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आ इलाज) जबरदस्त आंदोलन करेगा।वही अधिवक्ता बंटी ने अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे अपराधिक हमलों के मद्देनजर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को भी अविलंब लागू करने की मांग की और कहा कि एक्ट अधिवक्ताओं की सुरक्षा हित में है यह कानून जरूरी हैं, इस कानून को लागू होने से कोई भी अपराधी अधिवक्ता के ऊपर हमला करने से डरेगा और सोचेगा साथ ही अधिवक्ताओं के ऊपर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई में भी मदद होगी।

Related posts

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

rktvnews

कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – IV (पीएमजीएसवाई-IV) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी।

rktvnews

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में NDMIS, संपूर्ति एवं DSS पोर्टलों पर डाटा अद्यतन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : टीम ने किया दो पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment