RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:स्वीप कोर कमिटि, सभी ई.एल.सी. मास्टर ट्रेनर एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों/सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

चतरा/झारखंड 29 जनवरी ।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमिटि, सभी ई.एल.सी. मास्टर ट्रेनर, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों/सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधि को तेज करने व शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नियमानुसार स्वीप कोर कमिटि का गठन किया गया। उपस्थित कोर कमिटि के सदस्यों से एक एक कर व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा जिन जिन पदाधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन इमान्दारी पूर्वक करें और यह सुनिश्चित करले कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

ई.एल.सी. (चुनावी साक्षरता क्लब)

बैठक में ई.एल.सी. (चुनावी साक्षरता क्लब) मास्टर ट्रेनर से पूर्व में उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुभव को बारी बारी से साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। इसपर सभी क्षेत्र से आए मास्टर ट्रेनर ने अपना अपना अनुभव साझा करते हुए मतदान के प्रति मतदाता को कैसे जागरूक किया जाय इसके बारे में बताया गया ताकि मतदान प्रक्रिया के बारे में मतदाता जागरूक होकर अपना मतदान का शत प्रतिशत उपयोग कर सके। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले में कई नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इसके लिए नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराना अतिआवश्यक है जिससे कि नए मतदाता मतदान की प्रक्रिया को समझ सके। साथ ही कहा जिले में तीन ई.वी.एम डेमोंसट्रेशन सेंटर बनाया गया जो क्रमशः मुख्यालय स्तर पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय चतरा, अनुमण्डल कार्यालय चतरा एवं अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया में संचालित है और चतरा एवं सिमरिया अनुमण्डल स्तर दो मोबाईल डेमोंसट्रेशन वैन को प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गया है ये मोबाईल डेमोंसट्रेशन वैन सभी प्रखण्डों के मतदान केन्द्रों, हाट बाजारों, शिक्षण संस्थानों पर जाकर मतदान प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। इसी प्रकार अनुमण्डल, जिला स्तर पर बनाए गए डेमोंसट्रेशन पर भी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को विजिट कराकर उसे जागरूक करें। उन्होने आगे कहा कि विद्यालयों में छात्र छात्राओं के बीच निबंधन, पेंटिंग समेत कई अन्य गतिविधि करा कर जागरूक करें। जिससे छात्र छात्राएं अपने परिजन एवं आस पास के लोगों को जागरूक कर सके।
बैठक में उपस्थित मास्टर ट्रेनरों द्वारा उपायुक्त को अवगत कराया कि बहुत ऐसे मतदाता भी है जिनका वोटर कार्ड बना हुआ परंतु जानकारी के अभाव में वे अपना वोटर कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे है। इस पर उपायुक्त ने कहा स्वीप गतिविधि के तहत वोटर हेल्पलाईन ऐप, वोटर सर्विस पोर्टल के प्रति लोगों को जागरूक करें जिससे कि मतदाता पोर्टल पर सरलता पूर्वक जाकर वोटर कार्ड डाउनलोड कर सके।
सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियो/सहायतार्थ पदाधिकारियों को दिए गए दायित्वों के प्रगति कि बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा कार्य योजना बनाते हुए निर्वाचन के कार्य को ससमय पूर्ण करें। निर्वाचन अतिमहत्वपूर्ण जैसे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। वहीं स्वीप आइकॉन के साथ बैठक में शीतल सिन्हा एवं शालिनी दुबे से वोटर वृद्धि को लेकर अपना विचार रखने के लिए कहा गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी, इन्द्र कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह समेत सभी कोषांगों के नोडल/सहायतार्थ पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्र गान अपमान के विरुद्ध नीतीश कुमार का जलाया पुतला।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सैमसंग इण्डिया के सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के दीक्षान्त समारोह-2024 में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा दें हर संभव योगदान: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment