RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।शराबबंदी कानून के तहत कोईलवर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से ऑफिसर चॉइस ओरिजनल विस्की 180 एमएल के 696 पीस, कुल 125.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सूरज साहनी एवं अंगूसदिन के रूप में की गई है। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के बिरती एवं तरया सुजान के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से शराब की खेप आरा से छपरा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मनभावन होटल के समीप घेराबंदी कर वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने कार को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

“शिवादी” ने आयोजित की संगीत श्रद्धांजलि।

rktvnews

दरभंगा:प्रस्तावित डिस्पैस सेन्टर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: बक्सर: बिना निबंधन और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर कार्रवाई,किए गए सील।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के कार्यशाला में बोली डाॅ अनुभा पाठक जानवरों के साथ रहने एवं काम करने वालें बरतें सावधानी।

rktvnews

क्लीन टॉयलेट्स चैलेंज:स्वच्छ एवं सुचारू सार्वजनिक शौचालयों के लिए कैंपेन शुरू करने को MoHUA तैयार।

rktvnews

Leave a Comment