RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा के कार्यशाला में बोली डाॅ अनुभा पाठक जानवरों के साथ रहने एवं काम करने वालें बरतें सावधानी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर। शनिवार को आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल एवं नई आशा द्वारा उदवंतनगर प्रखंड़ के चैराई मंगल भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन वैज्ञानिक डाॅ अनुभा पाठक, पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश एवं डाॅ अनिल कुमार प्रभारी चिकित्सक उदवंत नगर सामुदायिकत स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा संयुकत रूप से किया गया। इसमें पशुजन्य रोगों, अर्थात् पशुओं से मनुष्यों में संचरित होने वाली बीमारियों, पर विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही प्रश्नोतरी के माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित लोगों से संवाद किया गया। कार्यशाला में मुसहर समुदाय के 50 युवाओं एवं शिक्षित सदस्यों को पशुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे तपेदिक (टीबी), जापानी बुखार, प्लेग, लेप्टोस्पायरोसिस, ब्रूसेलोसिस और स्क्रब टाइफस आदि के कारणों, संचरण और निवारण पर व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान से पूर्व एक प्री-टेस्ट और व्याख्यान के पश्चात पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि का मूल्यांकन किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट प्रदान की गई और कार्यशाला के समापन पर प्रोत्साहन हेतु प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का आयोजन सचिव, वैज्ञानिक डॉ. अनुभा पाठक ने निदेशक, आईसीएआर-एनआईएचएसएडी की अध्यक्षता में टीम के अन्य सदस्यों डॉ. निखिता पेंडम (एमवी एससी स्कॉलर, आईवीआरआई), पूजा जैस्वार (वाईपी-11) और विक्रम की गौर (वाईपी-11) के साथ मिलकर किया। अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाॅ अनुभा पाठक ने कहा कि जानवरों के साथ रहने एवं खेतों में काम करने वाले लोगों को कई ऐसी बीमारियां पकड़ लेती हैं, जिनका उन्हें जानकारी प्राप्त नहीं होती है। ऐसी बीमारियों से जागरूकता के बदौलत बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाय या बकरी का प्रसव के दरम्यान मरा बच्चा पैदा कराते वक्त काफी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही धान के खेतों में काम करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। डाॅ पाठक ने विभिन्न जानवरों के संसर्ग में होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव आदि की विस्तृत जानकारी दी। डाॅ अनिल कुमार ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साफ-सफाई एवं किसी बीमारी के लक्षण पर तत्काल निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में जाने की बात कहीं। संचालन नई आशा के जिला समन्वयक कुंदन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश दास ने किया।

Related posts

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

अक्षय नवमी पर लोगों ने आंवले के  पेड़ के नीचे की पूजा अर्चना।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा,सामान्य प्रेक्षक एन. के. गुंडे द्वारा RO-cum-SDO डुमरांव एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने कार में गुप्त तहखाना बना शराब की तस्करी कर रहे दो लोगो को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब संग पकड़ा।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन।

rktvnews

Leave a Comment