
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अक्टूबर। सोमवार को अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा बक्सर जिलांतर्गत संचालित नर्सिंग होम, क्लिनिक, अस्पताल की जांच कराई गई। जांच के क्रम में बिना निबंधन के एवं अवैध रूप से संचालित नैदानिक स्थापनों को तुरंत सील करते हुए उनके संचालक/व्यवस्थापक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई, जो निम्नवत है-
1. अजंता एडवांस सर्जरी नर्सिग हॉस्पीटल, बक्सर
2. बी0एन0 मेमोरियल हॉस्पीटल, बक्सर
3. जनता क्लीनिक, इटाढ़ी
4. सोनपा हॉस्पीटल,इटाढ़ी
5. जे0 के0 सिन्हा, इटाढ़ी
6. विरभद्र संकट मोचन हॉस्पीटल, इटाढ़ी
7. लाईफ हेल्थ केयर, इटाढ़ी
8. पलक अस्पताल, राजपुर
9. सीमा क्लीनिक, राजपुर
10. जय गुरूदेव अस्पताल, धनसोई, राजपुर
11. माँ सरस्वती शिशु क्लिनिक, राजपुर
12. उषा अस्पताल, इसापुर, महावीर स्थान, चौसा
13. सत्यम सेवा सदन चाइल्ड केयर सेन्टर, लालगंज कड़वी स्टेशन रोड, डुमरॉव
14. आर0 पी0 हॉस्पीटल, बिजली ऑफिस के सामने डुमरॉव।
15. दुर्गा हॉस्पीटल, स्टेशन रोड, डुमरांव
16. विश्वनाथ हॉस्पीटल, रघुनाथपुर
17. आर्या आयुष क्लिनिक, रघुनाथपुर
18. एम0 एस0 हॉस्पीटल, रघुनाथपुर
19. दृष्टि आँख अस्पताल, केनरा बैंक के पास, रघुनाथपुर
20. निदान नर्सिंग होम, चौगाई
21. लाईफ केयर नर्सिंग होम, चौगाई
22. डॉ0 एम0 कलामुद्दीन क्लिनिक, सिमरी
उक्त नैदानिक स्थापनों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में इलाजरत मरीजों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल बक्सर में शिफ्ट किया गया।
हाईटेक मेटरनिटी एण्ड सर्जिकल हॉस्पीटल, काली स्थान, बाईपास रोड, बक्सर अवैध रूप से संचालित पाया गया। परंतु, इलाजरत गंभीर मरीजों के हित में सभी मरीजों के शिफ्ट होने के बाद विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।
28.10.2024 को जांच दल द्वारा निरीक्षण के क्रम में अस्पतालों को गैर निबंधित पाया गया, जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीलिंग का प्रक्रिया आज 29.10.2024 को की जा रही है-
1. प्रकाश यूरो स्टोन एवं किडनी केयर, कॉलेज गेट मोड़ चरित्रवन, बक्सर
2. जय माता दी चिकित्सालय, बक्सर
3. पासवान क्लिनिक, कोरानसराय।
4. डॉ0 धर्मवीर अस्पताल, कोरानसराय।
5. डॉ0 नन्द लाल तिवारी हॉस्पीटल कोरानसराय
6. पूजा मेडिकल (दुर्गा क्लिनिक), नियाजीपुर।
7. पी0 के0 सरकार (बंगाली क्लिनिक), नियाजीपुर
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अस्पताल, जांच केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगा। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देशित किया गया कि वैसे सभी अस्पताल जिन पर कार्रवाई हुई, उन पर निगरानी रखेंगे।
