RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच में सहार की टीम ने उदवंतनगर को दो गोल से किया पराजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना आरा के प्रांगण में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता निकिता सिंह जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत भोजपुर ने किया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन इंदु देवी महापौर नगर निगम आरा ने फीता काट कर किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत सिन्हा जिला विकास प्रबंधक नवार्ड आरा और नीरज कुमार सिंह, अंतराष्ट्रीय तीरबाजी कोच रहे । मंच का संचालक सरिता शर्मा ,APA, माय भारत भोजपुर ने किया ।उक्त कार्यक्रम में मेडिकल टीम के 8 सदस्य दवाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में सहार एवं उदवंतनगर की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया । जिसमें सहार के टीम दो गोल से विजेता रहा। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया प्रमुख उपस्थिति में अमन्त राज , शशि कुमार , राजा कुमार,रीतिक रौशन,सागर सुमन ,चंदन शर्मा ,चंदन कुमार,भागवत कुमार, रौशन कुमार सिंह , प्रियंका कुमारी ,मधु कुमारी , अभिषेक कुमार, फरहान आलम,आकाश शर्मा ,आकाश कुमार,अंकित कुमार स्वयंसेवक रहे।20/12 को फुटबॉल फाइनल,महिला कबड्डी , एकल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 1600 मीटर दौर , लम्बी कूद । महिला वर्ग का 400 मीटर दौर एवं लम्बी कूद किया जाएगा।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने औबेदुल्लागंज के 250 स्कूली बच्चों के साथ किया पौध-रोपण।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने नई बसों को दिखाई हरी झण्डी -प्रदेश को सुगम यातायात की मिली सौगात।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पाड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजेबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह माले के राज्य समिति सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्धघाटन।

rktvnews

Leave a Comment