RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस ब्यास के मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/16 अक्टूबर।रक्षा मंत्रालय ने कोच्चि स्थित एम/एस कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के साथ 313.42 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले एक अनुबंध पर 16 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के तहत “आईएनएस ब्यास” के मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।
आईएनएस ब्यास ब्रह्मपुत्र श्रेणी का पहला युद्धपोत होगा जो भाप के स्थान पर डीजल से पुन: संचालित होगा। मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने का कार्य पूरा होने के बाद, आईएनएस ब्यास आधुनिक हथियार भंडार और उन्नत लड़ाकू क्षमता के साथ 2026 में भारतीय नौसेना के सक्रिय बेड़े में शामिल हो जाएगा।
पोत को पुन: सशक्त बनाने की यह पहली परिवर्तनकारी परियोजना भारतीय नौसेना के रखरखाव संबंधी दर्शन और मेसर्स सीएसएल की मरम्मत क्षमता में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाने वाली साबित होगी। इस परियोजना में 50 से अधिक एमएसएमई शामिल होंगे और इससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह परियोजना भारत सरकार की मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक होगी।

Related posts

भोजपुर:अधिकारी और सुरक्षा जवानों के 500 पदों पर नियुक्ति हेतु रोजगार शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकाल लोक में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई है वे शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करें अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा :कलेक्टर

rktvnews

रांची:द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का सेलिब्रिटी साड़ी ड्रॉपर डॉली जैन ने किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !तेजी से कार्य पूर्ण करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बसंतोत्सव 2025 में भव्यता के साथ निकलेगी हनुमान जी की शोभा यात्रा:नीरज कुमार केसरी

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. श्रीराम पांडेय रचित शोध प्रबंध की पुस्तक “दूसरी परंपरा के पुरस्कर्ता आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का चिंतन एवं सृजन: एक अनुशीलन ” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment