RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:ऋण वितरण में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

RKTV NEWS/ उज्जैन(मध्यप्रदेश)04अक्टूबर।कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी बैंक उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में सहकारी बैंक अंतर्गत शाखा और समितिवार ऋण वितरण एवं वसूली की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सहकारी बैंक के अधिकारियों , शाखा और समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देशित किया कि समितियों द्वारा वास्तविक कृषकों को ही पात्रतानुसार ऋण वितरण किया जाए। समितियों में ऋण वितरण , वसूली और मांग के आंकड़ों में विसंगति ना हो। बैंक की वित्तीय स्थिति किसी भी हालत में प्रभावित न हो। ऋण वितरण और वसुली में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सीईओ सहकारी बैंक समितीवार ऋण वितरण और वसूली की सतत मॉनिटरिंग करें। एक सप्ताह में डाटा संबंधित त्रुटियों को सुधार कर रिपोर्ट दें। सभी समितियां 90% तक ऋण वसूली का लक्ष्य को हासिल करें। उपायुक्त सहकारिता धारा 84 के दर्ज प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करें। किसानों की पासबुक में भी ऋण वितरण एवं वसूली की जानकारी में अंतर न हो। पासबुक में व्यवस्थित एंट्री की जाए। अनावश्यक रूप से वसूली की मांग बढ़ने वाले समिति प्रबंधको की सेवाएं समाप्त करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में शाखा और समितिवार वर्ष 2021- 22 और 2023-24 में खरीफ और ऋण वितरण और वसूली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने उक्त वर्षो में तुलना कर किसानों की संख्या, ऋण वितरण के विरुद्ध वसूली और मांग में असमानताएं तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर शाखा खाचरोद, शाखा ताजपुर, शाखा नागदा में वसूली में कमी, शाखा झारड़ा अंतर्गत समिति झारड़ा, शाखा भरतपुरी अंतर्गत समिति मंगरोला, शाखा कनासिया अंतर्गत समिति कनाड्री के जांच के निर्देश दिए।
उपायुक्त सहकारिता श्री पाटनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक मर्यादित श्री श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी मार्केफेड सहित समस्त शाखा प्रबंधक, सभी पैक्स प्रशासक, समिति प्रबंधक और सुपरवाइसर उपस्थित रहें।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 दिसंबर 25

rktvnews

पटना:’राष्ट्रभाषा’ के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ “हिन्दी पखवारा” एवं “पुस्तक चौदस मेला ” का हुआ समापन।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:समाज सुधार में कथा साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका हो : न्यू भूमिका

rktvnews

Leave a Comment