RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद, राजस्व, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)16 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद, राजस्व, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंक से संबंधित सभी मामलों की सूची एलडीएम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही एलडीएम को बैंकों से अद्यतन स्थिति प्राप्त कर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कमर्शियल टैक्स, माइनिंग, निबंधन (रजिस्ट्री) सहित संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निष्पादन पर बल दिया।
पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माण होने वाले पथों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भू-हस्तांतरण, भूमि सीमांकन एवं ग्राम प्रधान नियुक्ति से संबंधित लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगियों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली गई तथा भुगतान लंबित न रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। प्राकृतिक आपदा से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी उपायुक्त ने बल दिया।
इसके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को रैन बसेरा में खिड़की सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने राजस्व वृद्धि हेतु प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए संभावित आपदाओं से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया।
जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related posts

चुनाव है चुनाव!: रंजन कश्यप

rktvnews

दुमका परिसदन में आयोजित हुई झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक।

rktvnews

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हक दो, वादा निभाओ आंदोलन की तैयारी तेज : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment