RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 दिसंबर। सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों में आ रही समस्याओं की समीक्षा की।
उपायुक्त ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के अंतर्गत लंबित मुआवजा भुगतान के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। साथ ही उन्होंने बासुकीनाथ–दुमका पथ निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, भू-अर्जन की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल ऑक्सीजन प्रबंधन पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

30 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गिरीडीह:नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ गिरिडीह: जागरूकता रैली के माध्यम से दिया गया सामाजिक परिवर्तन का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment