RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के अपुलिया में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री श्री सुनक ने प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

2. राजनेताओं ने रोडमैप 2030 के कार्यान्वयन पर चर्चा की और नियमित उच्च स्तरीय राजनीतिक परामर्श, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग, महत्वपूर्ण और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता में हुई प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। दोनों राजनेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर भी चर्चा की।

3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले महीने होने वाले आम चुनावों के लिए यूनाइटेड किंगडम के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘विश्व नृत्य दिवस’ पर नृत्यांजलि का भव्य आयोजन।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा उदवंतनगर मंडल ने शहीदों के गांव की मिट्टी की एकत्रित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित एसओयूएल लीडरशिप कॉन्क्लेव में नेतृत्व के मूल मूल्यों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

एएफएमएस और निम्हांस, बेंगलुरु में सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जीत ऐतिहासिक होगी: संजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment