RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नहीं रहे रामदास राही:राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।भिखारी ठाकुर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने वाले बड़हरा प्रखंड के सेमरिया (केशोपुर) निवासी रामदास राही उर्फ रामदास ठाकुर का 80 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हो गई। लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उनके दाह संस्कार में केशोपुर घाट पर शामिल होकर उनके पुत्र उदय ठाकुर से मिलकर शोक सांत्वना दिया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि रामदास राही जी अपने पूरे जीवन काल में भोजपुरी के शेक्सपियर दिवंगत भिखारी ठाकुर पर कई पुस्तक लिख कर उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करते थे।वे हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे,उनका इस दुनिया से जाना समाज की अपूर्णीय क्षति है। रामदास राही जी हमेशा सात्विक भोजन एवं सादगी जीवन जिया करते थे वे अपने पीछे दो पुत्र में बड़े विजय ठाकुर जो दिल्ली में रहते है तथा दूसरे पुत्र उदय ठाकुर और एक पुत्री आरती देवी को छोड़ कर चले गए। देर शाम तक बड़े पुत्र दिल्ली से नहीं आए थे उनके छोटे पुत्र उदय ठाकुर ने केशोपुर घाट पर मुखाग्नि दी।उनके दाहसंस्कार में सैकड़ों ग्रामीण सहित सामाजिक कार्यकर्ता केशोपुर घाट पर शामिल होकर अंतिम दर्शन कर नम आंखों से विदाई दी।

Related posts

राष्ट्रपति ने 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:भारोत्तोलन में जगजीवन कॉलेज के छात्र निशिकांत बने स्वर्ण पदक विजेता।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति कल राफेल में उड़ान भरेंगी।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों की छूट को बहाल करने हेतु आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

rktvnews

Leave a Comment