RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज जमुआ प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )04 दिसंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज प्रखंड कार्यालय जमुआ में उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वैसे बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के द्वारा किए जा रहे मैपिंग कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मैपिंग कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाइजर सजगता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। गणना प्रपत्र में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी त्रुटिरहित होनी चाहिए, जिससे मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन तैयार हो सके। समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने एवं सुनियोजित तरीके से मैपिंग का कार्य करने हेतु निर्देशित किया। मैपिंग और पुनरीक्षण कार्यों को समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा वोटर लिस्ट में मतदाताओं के ऑनलाइन नाम जांच करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, इस दौरान बताया गया कि वैसे मतदाता जो किसी अन्य राज्य या विधानसभा से है, उनकी वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम कैसे जांच करें आदि की जानकारी दी गई।

Related posts

भोजपुर : सनातन धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

राजस्थान:भांकरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुखद टैंकर हादसा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

वैशाली:डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 4.0 का आयोजन किया।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

Leave a Comment