RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर , की नारेबाजी।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर।दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर बड़हरा प्रखण्ड के सिमरिया मुख्य मार्ग पर भी देखा गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और सेमरिया बजार को जाम कर दिया। दोपहर 12 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध में जोरदार नारेबाजी की और महागठबंधन पर हमला बोला।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन नेताओं का यह रवैया जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
इस दौरान सड़क जाम से एनडीए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विरोध जताते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता की आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और तेज होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:33 अभ्यर्थियों ने भरे 43 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट लाया राहत का नया दौर- सीकर के बनवारी लाल ने जीते 1 लाख रुपये, कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह।

rktvnews

बिहार:अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तरह जन सुराज के उम्मीदवारों का जनता करेंगी चुनाव:pk

rktvnews

अगर मेरे मां बाप भी यही सोचते तो एक आईएएस की हत्या हो चुकी होती:मोनिका गुप्ता

rktvnews

बिहार :जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह, PK बोले – इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित! उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली में हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment