RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर किया गया रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)04 दिसंबर।आज यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बताया गया कि यातायात नियमो के तहत वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड समरिटन के बारे मे बताया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट सभी चालकों को बांटा गया। किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000 (दो लाख) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा व अन्य संबंधित शामिल थें।

Related posts

सेवानिवृत्ति अध्यापिका ओमवीरी को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके घर पहुंच कर किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

अमरीका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी मंत्रिस्तरीय संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत के आयोजन को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं मैट्रिक परीक्षा :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment