RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 का आकर्षण: स्टॉल 110 पर कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)03 दिसंबर।गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में 01 से 14 दिसंबर 2025 तक झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 में देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस वर्ष एक्सपो का विशेष आकर्षण जम्मू-कश्मीर से आए कारीगरों द्वारा लगाया गया स्टॉल संख्या 110 है, जहां कश्मीरी हैंडलूम की उत्कृष्ट विरासत को करीब से देखने और खरीदने का अवसर उपलब्ध है।
स्टॉल 110 में नारवारा एवं राजेकदल–श्रीनगर के कारीगरों द्वारा निर्मित पारंपरिक कश्मीरी वस्त्रों का भव्य संग्रह प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से—

– शानदार पश्मीना शॉल,
– कश्मीरी साड़ियाँ,
– आकर्षक शॉल सहित अन्य हस्तनिर्मित वस्त्र शामिल हैं।

कारीगरों द्वारा बनाए गए इन उत्कृष्ट उत्पादों की कीमत ₹1,000 से ₹2,50,000 तक है, जो उनकी बारीक शिल्पकला और पारंपरिक कढ़ाई की श्रेष्ठता को दर्शाती है।
एक्सपो में आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टॉल पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदारी और भी सहज एवं सुगम हो गई है।
झारक्राफ्ट का यह आयोजन पारंपरिक शिल्प संरक्षण, स्थानीय एवं राष्ट्रीय कारीगरों के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो पहुंचें और देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को समर्थन दें।

Related posts

विश्व बैंक वेबिनार में इरेडा सीएमडी ने कहा कि भारत को अपने सीओपी जलवायु संकल्‍पों को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2024-2030 के दौरान 30 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत है ।

rktvnews

हरियाणा का खराब लिंगानुपात क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में CAA के तहत 188 शरणार्थी को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये।

rktvnews

आमजन को मिल रही विकास कार्यों से राहत- राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य – राजस्व मंत्री

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले 9 वर्षों ने भारत को एक लागत प्रभावी चिकित्सा गंतव्य में बदल दिया है

rktvnews

Leave a Comment