RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मंत्री डॉ०प्रमोद कुमार ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक,दिए कई निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 नवंबर। शनिवार को अतिथि गृह आरा में सहकारिता विभाग से संबंधित विभागीय समीक्षा बैठक की गई। मंत्री द्वारा सर्वप्रथम जिला में निबंधित कुल सहकारी समितियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर आरा द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत 228 पैक्स, 14 व्यापार मंडल, 14 मतस्यजीवी समितियाँ, 14 प्रखण्डस्तरीय सब्जी उत्पादक समितियां, 13 प्राथमिक बकरी पालन समिति लि0, 04 प्रखण्डस्तरीय शहद उत्पादक स०स०, 14 प्रखण्ड स्तरीय जीविका संकुल सहकारी समिति का भोजपुर जिलान्तर्गत निबंधन किया गया है, 03 उपभोक्ता सहकारी समिति एवं अन्य समितियों सहित कुल 381 सहकारी / स्वालम्बी समितियाँ कार्यरत हैं।
धान अधिप्राप्ति के संबंध में समीक्षा के क्रम में अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत भोजपुर जिला में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 185 (पैक्स) एवं 06 व्यापार मण्डल सहित 191 समितियों का चयन संपन हो चुका है एवं 39 समितियों को कैश क्रेडिट ऋण उपलब्ध कराया गया है। शेष चयनित समितियों को कैश क्रेडिट ऋण उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
भोजपुर जिलान्तर्गत मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजनान्तर्गत कुल 103 समितियों में कुल 425 संयंत्रों का निविदा आमंत्रण किया गया है जिसमें से 415 संयंत्र समितियों को प्राप्त हो चुके है। इसमें ट्रैक्टर एवं उन से जुड़े हुए कृषि संयत्र यथा रोटोवेटर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, ट्रॉली, आदि का आपूर्ति कराया गया है। विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है।
भोजपुर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैक्सों को प्रोत्साहित करने हेतु आदर्श पैक्स योजना की शुरूआत की गई है। जिसके अन्तर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैक्सो को आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख की राशि से पुरस्कृत किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु हसनपुरा पैक्स, प्रखण्ड आरा सदर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
पैक्स कम्प्यूटराईजेशन एक केन्द्र प्रायोजित योजना है जिसके द्वारा पैक्सों का कम्प्यूटरीकरण किया जाना है ताकि पैक्सों में वितीय लेन-देन, अभिलेखों का संधारण एवं एक पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की जा सकें तथा पैक्सों को मल्टी सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित किया जा सकें। भोजपुर जिलान्तर्गत कुल 166 पैक्सों को कम्प्यूटराईजेशन के तहत आच्छादित किया जाना है। अब तक 123 समितियों का चयन किया जा चुका है एवं 122 समितियों में कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इन्वर्टर, थम्ब इम्प्रेशन, राउटर आदि महत्वपूर्ण यंत्रों की आपूर्ति की जा चुकी है एवं 111 समितियों द्वारा कम्प्यूटर के द्वारा Transaction किया जा रहा है।
कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से पैक्स में ही स्थानीय स्तर पर 300 से अधिक नागरिक सेवाएं लोगों को उपलब्ध करायी जा सकेगी। इसके तहत पैक्स ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग, बीमा, आधार नामांकन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पैन कार्ड, रेल, बस, हवाई टिकट जैसी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। भोजपुर जिलान्तर्गत अबतक 123 समितियों द्वारा सी०एस०सी० के रूप में सेवा दी जा रही है।भोजपुर जिला में अब तक कुल 94 चयनित गोदामों में से 90 गोदामों को पूर्ण करा लिया गया है तथा 04 निर्माणाधीन तथा इस वर्ष 2024-25 में 18 गोदामों का चयन हेतु प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें 17 गोदाम भोजपुर जिलान्तर्गत स्वीकृत किया गया है ।जिलान्तर्गत कुल 13 राईस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत मिलिंग हेतु निबंधित कराया गया है।
भोजपुर जिला में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के संबंध में समीक्षा किए जाने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत जन औषधि केन्द्र खोलने हेतु 04 प्रस्ताव भेजा गया है।
मंत्री,सहकारिता विभाग द्वारा निदेश दिया गया धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत अधिक से अधिक इच्छुक किसानों से पारदर्शी एवं स्वच्छ अधिप्राप्ति सुनिश्चित किया जाय। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कृषि संयत्र योजना, प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की जानकारी आम-जनों तक पहुँचाने का निदेश दिया गया।
समीक्षात्मक बैठक में संतोष कुमार झा, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, पटना प्रमण्डल, पटना, रामनरेश पाण्डेय, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, पटना, लवली, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर आरा, मो० शहनवाज आलम, प्रबंध निदेशक, भोजपुर-बक्सर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सुभाष वर्मा, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियाँ, भोजपुर, आरा एवं अरविंद कुमार प्रभाकर, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक बेंगलुरू में शुरू

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण में शहरी ओलंपिक खेलो अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन!विजेता रही टीम लेगी राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में संपन्न हुआ दशम मूर्ति-प्राण- प्रतिष्ठा समारोह।

rktvnews

NEET-PG 2023: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG परीक्षा को 3 महीने तक टालने की याचिका पर NBE से मांगा जवाब।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन “नीलम जयंती शब्द उत्सव”, भोपाल में।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राजस्व अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान।

rktvnews

Leave a Comment