RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता (वॉलिबॉल) के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब।

अंडर-19 में ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान मिला, कोडरमा को 2-0 से हराया।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)27 सितंबर।पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। टीम को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया ।
जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायें, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है । उपायुक्त ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

Related posts

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

दुबई एयर शो 2023 में भारतीय वायुसेना का दस्ता शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment