RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का लिया संकल्प।

बाबा साहेब डॉ० बी०आर० अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया नमन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)26 नवंबर।संविधान दिवस के मौके पर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त, दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधान व कार्यालय कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया। सभी ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का शपथ लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई सभी को दी। साथ ही पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का कार्य भी ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा। इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और मुख्य वास्तुकार कहा जाता है क्योंकि वे संविधान की प्रारूपण समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने संविधान को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अभियान एसपी राहुल कुमार बड़ाइक, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थें।
संविधान दिवस के उक्त मौके पर आज 26 नवंबर 2025 को जिले के सभी प्रखंड, अंचल, थाना व सभी सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए गयें अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया गया।

Related posts

विशाल सिंह के नेफेड के निदेशक निर्वाचित होने पर सर्वत्र खुशी की लहर:अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली,गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

चतरा:खरीफ विपणन मौसम 2025-26 : धान अधिप्राप्ति योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

पटना:मिंटू पासवान के फॉर्म-6 के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा माले प्रतिनिधिमंडल कहा कि पार्टी द्वारा यह कंपलेन दर्ज किया जाए।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच 6 नए क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए एमओयू साइन।

rktvnews

Leave a Comment