RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

24 अगस्त को कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस का होगा आयोजन, स्थान उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा, बतौर मुख्य अतिथि मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार होंगे कार्यक्रम में शामिल।

नियोजन-सह-कौशल पदाधिकारी, नीरज कुमार

गढवा/झारखण्ड 22 अगस्त।श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वधान में जिला कौशल कार्यालय गढ़वा तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जिले में कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस का आयोजन 24 अगस्त 2023 को उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा में किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला नियोजन-सह-कौशल पदाधिकारी, नीरज कुमार द्वारा दिया गया। आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार एवं जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर संग अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस में इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रशासनिक एवं जेनरल कंपटीशन से जुड़े विशेषज्ञ आएंगे तथा अभ्यर्थियों को करियर से जुड़ी विभिन्न बातों पर मार्गदर्शन देंगे। इस कैरियर गाइडेंस सेशन का लाभ कोई भी दसवीं पास युवा ले सकते हैं। जिनको इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, फरमlशिष्ट, प्रशासनिक आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में कैरियर बनाना हो वे युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। साथ हीं अभ्यर्थी के मन में जो भी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कंफ्यूजन है, वह सारी जानकारी प्राप्त कर कंफ्यूजन दूर कर सकते है। आयोजित कौशल मेला में जिले में संचालित कौशल केंद्रों के द्वारा अपना प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। कौशल केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिला नियोजन-सह-कौशल पदाधिकारी, नीरज कुमार ने सभी युवक, युवतियों से अपील किया है कि इस आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 24-08-2023 को स्थान-उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा, समय 10.00 बजे उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Related posts

बढ़ने लगे है एच3एन2 वायरस के केस । क्या फिर से लगेगा लॉक डाऊन या सरकार है सचेत ?

rktvnews

दंतेवाडा़ : ’हल्दी से आयेगी दीदियों के जीवन में समृद्धि।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

अंततः देश में जाति जनगणना: प्रतिनिधित्व या पुनरुत्थान?

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में निर्मित “जैक्सन हॉल्ट” के OTT platform पर रिलीज होने पर फिल्म के निर्माता और निर्देशक को दी शुभकामनाएं

rktvnews

भोपाल:प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment