RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर : डीएम ने महदह में नवनिर्मित 100 आवासन वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)03 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के महदह में नवनिर्मित 100 आवासन वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सत्र 2024-25 के प्रारंभ दिवस पर विभिन्न आयामों में विद्यालय प्रबंधन का जायजा लिया गया। विद्यालय में कक्षा 6, कक्षा 7 एवं कक्षा 9 में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं का शिक्षण एवं आवासान की व्यवस्था है। वर्तमान में अभी 82 बालिकाए नामांकित है। कुल पांच शिक्षक हैं, जिनमें से 04 महिला शिक्षिकाएं है। उक्त भवन में बालिकाओं के लिए मैस , चिकित्सा कक्ष, कॉमन रूम, आगंतुक कक्ष, लाइब्रेरी इत्यादि निर्मित है।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास में ही आवासन करने के साथ- साथ मेस में बने हुए भोजन करेंगे तथा भोजन परोसने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि भोजन ज्यादा गर्म न हो।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश किया गया कि छात्रावास परिसर अंतर्गत जितने भी साइन बोर्ड अंग्रेजी में लगे हुए हैं उन साइन बोर्ड को हिंदी में भी लगवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही छात्रावास परिसर में पर्याप्त साफ सफाई कराने को भी कहा गया। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से छात्रावास का पर्यवेक्षण करने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल की पहल पर दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

दुमका: छत्तीसगढ़ में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने गाड़े जीत के झंडे।

rktvnews

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को ले जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

9 अगस्त क्रांति दिवस पर” व्यवस्था परिवर्तन और जन आंदोलन”विषयक सेमिनार को ले बैठक।

rktvnews

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment