RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:युवा राजद कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव जी का सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य : पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। मंगलवार को युवा राजद भोजपुर के द्वारा आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना के मैदान मे होने वाला युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समीक्षा बैठक जिला अतिथि गृह भोजपुर आरा मे आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता युवा राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एवं संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया। पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा की आगामी चुनाव मे तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य है।जनता त्रस्त है सरकार पस्त है अफसर भ्रष्ट है और बिचौलिया मस्त है।
पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की बिहार के युवाओ ने मन बना लिये है की सरकार को बिहार से भगाना है और तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
अध्यक्ष विरबल यादव ने कहा कि युवा राजद संगठन मजबूत है और सरकार बदलने मे युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित है।
वही जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार व प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की युवा राजद भोजपुर ने हरेक प्रखंड व पंचायत मे नुक्कड नाटक के माध्यम से आवाम को आदरणीय नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सत्रह माह के कार्यकाल के उपलब्धियां और सरकार बनने पर कि गई घोषणा को लेकर जागरूक करेगा और आगामी पांच मार्च को युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनायेगा।
कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद धनंजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद भीम यादव, राजद नेता नंदकिशोर सिंह,अनिल यादव अतिपिछडा प्रकोष्ठ भोजपुर अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी,मनु राठौर, नन्द जी राय, भाई बरमेशवर, उमेश कुमार ,ओमप्रकाश मुन्ना, शिवकुमार जी, सभा यादव सहित सैकड़ो युवा राजद नेता उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा की सफलता पर लोजपा ने किया प्रेस वार्ता व सम्मान समारोह : राजेश्वर पासवान

rktvnews

16 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

Leave a Comment