RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आईओसीएल और जिला प्रशासन में हुआ एमओयू, सदर अस्पताल में स्थापित होगा अल्ट्रासाउंड मशीन।

उपायुक्त ने आईओसीएल के पहल को सराहा।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में आज आईओसीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत जिला प्रशासन ने आईओसीएल के साथ एमओयू किया है। जिसके पश्चात सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि आईओसीएल के सीएसआर के तहत से अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित करने के लिए एमओयू किया जा रहा है। इससे जिले के ग्रामीणों, शहरी और जरूरतमंदों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध होगी। आगे उन्होंने कहा कि आईओसीएल द्वारा यह पहल समाजसेवा व सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने अन्य संस्थाओं को भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यों में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, आईओसीएल के वरीय अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, डीएमएफटी की टीम सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रांची:पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर शिक्षा,साहित्य और पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी होगी आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में डुमराव विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ बैठक।

rktvnews

राजस्थान: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन व्यापक स्तर पर आमजन की सहभागिता से किया जाए: मुख्य सचिव

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मां अंबे की पूजा -अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

rktvnews

भोजपुर:न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1046 वादों का हुआ निपटारा।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने किया एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment