RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की समीक्षा की।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सर्वेक्षण, पिलरिंग की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व ग्रामों के लंबित अभिलेखों,भूमि पोर्टल पर उत्पन्न भुगतान संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों से लंबित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शेष सभी अभिलेखों को अविलंब जिला भू-अर्जन शाखा में प्रेषित किया जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। साथ ही, उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक, एनएचएआई (पटना एवं सासाराम) के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं संबंधित विभागों से तालमेल बैठाकर अड़चनों का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, पीरो को लंबित परियोजनाओं का अधियाचना प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और नगर क्षेत्र में वेडिंग ज़ोन एवं बबुरा-डोरीगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पटना एवं सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, पीरो, जगदीशपुर), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (सदर एवं पीरो), ग्रामीण कार्य विभाग एवं शाहाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, तथा संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर, सहार, संदेश, पीरो , आरा सदर एवं बड़हरा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: पूर्व पीपी उदय नारायण प्रसाद का 88 वां जन्मदिन मनाया गया हर्षोल्लास।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

rktvnews

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर समीक्षा, भूमि व संरचनागत समस्याओं के समाधान पर जोर।

rktvnews

नई दिल्ली:जाति-धर्म में बांटकर समाज का विकास असंभव : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

rktvnews

कुंवर सिंह के वंशज की हत्या कांड की नए सिरे से जांच को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

Leave a Comment