RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:राजस्व उप निरीक्षक गौरव आनंद के निधन पर शोक सभा आयोजित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )13 नवंबर।भवनाथपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक स्व. गौरव आनंद का दिनांक 12 नवम्बर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, गढ़वा में शोक की लहर दौड़ गई।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देशानुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दिनांक 13 नवम्बर 2025 को अपराह्न 04:00 बजे, समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में समाहरणालय के अधिकारी एवं कर्मियों ने उपस्थित होकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. गौरव आनंद के कार्यों, निष्ठा एवं सौम्य व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे। उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
उपायुक्त श्री यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “स्व. गौरव आनंद का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, सिटी एसपी, एडीसी, एसडीएम धालभूम व अन्य रहे मौजूद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

विजाग नौसेना मैराथन के दौरान अतिरिक्त मील और मुस्कुराहट के साथ विजाग ने अनूठी अनुभूति प्रदान की।

rktvnews

बूंदाबांदी व बारिश ने पटना सहित बिहार के कई जिलों को किया प्रभावित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित : मंगुभाई पटेल

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment