RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में JSLPS अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 नवंबर। मंगलवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में JSLPS अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों (Non-Farm Activities) डोमेन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिनमें मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र की प्रगति, ब्लॉक के स्थानीय अथवा समीपवर्ती दीदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन, मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र के विपणन कार्य हेतु 2–3 सक्रिय दीदियों की पहचान, सीएलएफ (CLF) निधियों के उचित उपयोग, सीएलएफ से वीओ, एसएचजी एवं लाभार्थियों तक राशि अंतरण की सुगमता, सीएलएफ एवं पीएमएफएमई (PMFME) पर चर्चा तथा ब्लॉक में पाँच प्रमुख विनिर्माण इकाइयों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन के लक्ष्यों की प्राप्ति प्रभावी रूप से हो सके।

Related posts

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

मनन की व्याख्या कवि अरुण दिव्यांश की रचना में।

rktvnews

भोजपुर: राज्यव्यापी अभियान के तहत माले ने बिहार बजट 2025 के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च, जलाई बजट की प्रतियां।

rktvnews

कोलकाता गरीब रथ, कैपिटल के फेरों में विस्तार,नहीं मिला स्थाई विस्तार, सांसद के प्रति यात्री संगठनों में निराशा।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

Leave a Comment