RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राज्यव्यापी अभियान के तहत माले ने बिहार बजट 2025 के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च, जलाई बजट की प्रतियां।

बिहार बजट गरीब विरोधी-माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।बिहार बजट 2025 का राज्यव्यापी तीन दिवसीय प्रतिरोध दिवस के तहत आज भाकपा माले वालों ने क्रांति पार्क से प्रतिवाद मार्च निकालकर बस स्टैंड आरा में बिहार बजट 2025 की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज किया।इस दौरान नीतीश कुमार-भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।पटेल बस स्टैंड आरा में बिहार बजट 2025 की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया!
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में आशा,जीविका,रसोइया,आंगनवाड़ी, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से जुड़ी महिलाओं की कर्ज माफी,आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे सफाईकर्मी,कार्यपालक सहायक और अन्य स्कीम वर्करों सहित ठेका पर काम कर रहे लाखों लोगों की लोकप्रिय मांगों को कोई जगह नहीं मिली है!200 यूनिट फ्री बिजली,सामाजिक सुरक्षा की राशि 2500 रु.करने, महिलाओं को 3000 रु.सहायता राशि देने, गरीबों के वास-आवास,पक्का मकान आदि सवालों को भी बजट में संबोधित नहीं किया गया है!
प्रतिवाद मार्च में नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,मजदूर नेता बालमुकुंद चौधरी,आइसा नेता रोशन कुशवाहा व्यवसायी नेता बबलू गुप्ता,संतविलासराम,हरिनाथ राम,धीरेंद्र आर्यन,कृष्णा पासवान,अरुणा देवी,गुड़िया देवी,मुक्ति देवी सहित कई लोग शामिल थे!सभा का संचालन भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किया आशीष डेयरी का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का कुल औसत मतदान 57.39 प्रतिशत हुआ।

rktvnews

डब्ल्यूएचओ-आईआरसीएच अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला पीसीआईएमएंडएच, गाजियाबाद में शुरू हुई।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में आंतरिक परीक्षा 23 नवंबर से:परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार

rktvnews

गुणवत्ता और लागत की दृष्टि से एम-सैंड बजरी का बेहतर विकल्प -निदेशक, माइंस एवं पेट्रोलियम

rktvnews

Leave a Comment