RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)05 नवंबर। मंगलवार को दुमका जिले के सदर प्रखंड स्थित जग्गूडीह ग्राम, जो एक शिल्पी (Artisan) क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने आश्वस्त किया कि शिल्पी क्लस्टर की आधारभूत संरचना (Infrastructure) का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने डोकरा कला उत्पादों के ऑनलाइन विपणन (Online Marketing) के महत्व पर विशेष बल देते हुए इन्हें GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से बढ़ावा देने का सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि डोकरा उत्पादों को आकर्षक एवं उपयुक्त पृष्ठभूमि में खींची गई उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरों के साथ प्रस्तुत किया जाए, जिससे उत्पादों का विपणन अधिक प्रभावी रूप से हो सके।
वर्तमान में इस क्लस्टर में लगभग 8 से 10 परिवार डोकरा कला कार्य से जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ए.पी. एक्का, जिला प्रबंधक – Enterprise Promotion नितेश सचिन, तथा बीपीओ–ईपी (BPO–EP) उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

इंदौर:विधुर नगर में एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद,आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

सेवा में विस्तार उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो लाइन में हैं; यह अपेक्षा के तार्किक सिद्धांत की उपेक्षा है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment