RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

नई दिल्ली/3 अक्टूबर।डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति, महामहिम रक़ेल पेना रोड्रिग्ज ने आज (3 अक्टूबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा का समय बहुत उपयुक्त है क्योंकि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मधुर और मैत्रीपूर्ण हैं, जो लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के व्यापक मेल-मिलाप पर आधारित हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि डोमिनिकन गणराज्य लैटिन अमेरिका में भारत का 8वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। उन्हें विश्वास था कि व्यापार में और विविधता लाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल उत्पादों, समुद्री विज्ञान, मौसम विज्ञान, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे और डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने और हमारे अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने की गुंजाइश है।

राष्ट्रपति ने कहा कि क्षमता निर्माण भारत-डोमिनिकन गणराज्य के बीच सहयोग के केंद्रीय स्तंभों में से एक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि हाल ही में, भारत ने साइबर सुरक्षा और रिमोट सेंसिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों के लिए दो विशेष आईटीईसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं।

दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच निरंतर आदान-प्रदान और संपर्क से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

चतरा:5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 19 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा।

rktvnews

Leave a Comment