RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:मतदाता जागरूकता के तहत जिला प्रशासन व मीडिया के बीच हुआ रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)03 नवंबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के पावन अवसर पर रविवार को स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र जढुआ हाजीपुर परिसर में जिला प्रशासन वैशाली एवं प्रेस प्रतिनिधियों के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह अम्पायर की भूमिका में दिखी। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा सीटी बजाते ही जिला प्रशासन एवं प्रेस प्रतिनिधियों की टीम ने दमखम दिखाते हुए दर्शक के रूप में मौजूद जीविका दीदी एवं होमगार्ड प्रशिक्षण ले रहें महिला सिपाही ने खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता व कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। प्रतियोगिता के दौरान चुनावी उमंग और उत्साह का शानदार समावेश देखने को मिला। उन्होंने मौजूद जीविका दीदीयों से संवाद करते हुए 6 नवंबर को मतदान करने का संकल्प दिलाया।
जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों से भी संवाद किया और प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता को पुरस्कार सौपतें हुए आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अपील किया। इस मौके पर रंगोली के माध्यम से तथा संवादों के जरिए “मेरा वोट मेरा अधिकार, “पहले करे मतदान फिर करे जलपान’ वोट फॉर वैशाली, लोकतंत्र की पुकार अबकी बार 80 पार, वैशाली ने भरी उड़ान 6 नवंबर को करे मतदान, जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डीपीओ आइसीडीएस, ओएसडी, जिला समादेष्टा पदाधिकारी प्रेमचन्द्र, जिला कला सांस्कृति पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

भोजपुर :राष्ट्रीय कुंवर सेना ने मनाई नेता जी की जयंती।

rktvnews

बागपत में गांव-गांव बनेंगे बर्तन बैंक, सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च और प्लास्टिक दोनों घटेंगे।

rktvnews

चतरा:01 एवं 02 अगस्त को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

जन औषधि केंद्र का संचालन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत।*

rktvnews

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता ने सभी सेक्टर अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment