RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :राष्ट्रीय कुंवर सेना ने मनाई नेता जी की जयंती।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जनवरी।राष्ट्रीय कुंवर सेना द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती २३ जनवरी को एवं महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कि पुण्यतिथि १९ जनवरी के पखवाड़ा के रूप में गुरुवार को मानस मंदिर महावीर स्थान रामलीला मैदान वीर कुंवर सिंह ( रमना मैदान) के प्रांगण में बड़े हीं धूमधाम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों का नेतृत्व एवं सभा का अध्यक्षता निर्मल सिंह शक्रवार सेना प्रमुख राष्ट्रीय कुंवर सेना के द्वारा किया गया ।
संचालन अशोक यादव एवं निर्मल सिंह शक्रवार ने किया।
उपस्थित सदस्यों ने अपनी कुर्बानी देने वाले नेताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है ।इन महापुरुषों की कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना है। इन महापुर पुणे देश की एकता समस्या और विकास के लिए हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दी थी। इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उपस्थित लोगों में शिवदास सिंह,यादव राम सकल सिंह भोपुरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर प्रसाद ,जिला अध्यक्ष महंत सिंह मुखिया ,वार्ड पार्षद प्रयाग यादव , भोजपुरिया सेना प्रभात सिंह ,नगर प्रसाद अशोक यादव आदि रहे।धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री राज किशोर सिंह द्वारा किया गया।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:श्री मैना सुंदर धर्मशाला द्वारा मुसहर टोला के बच्चों में स्कूली ड्रेस का हुआ वितरण।

rktvnews

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

मोतीहारी:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

श्री नारायण गुरु के आदर्श पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी पूंजी हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

गढ़वा:खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति हेतु रात्रि में वाहनों को प्रवेश की अनुमति:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment