RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)03 नवंबर।प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं, डीएमएफटी एवं जिला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य, मानकों के अनुपालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले विभागों जैसे कि जिला योजना अनाबद्ध निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं पर विशेष बल दिया गया। साथ ही योजना कार्यान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर भी जोर दिया गया। विभिन्न अभियंत्रण विभाग जैसे कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, बिल्डिंग डिवीज़न, एनआरईपी, आरसीडी इत्यादि अंतर्गत चल रहे योजनाओं के कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबे समय से अधूरे पड़े या विवादित योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं डीएमएफटी मद से कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई। उक्त विभागों के समीक्षा के दौरान योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवंटन की राशि एवं इसके विरुद्ध अब तक किए गए खर्च की समीक्षा की गई एवं उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Related posts

बक्सर: डीएम ने बक्सर, चौसा एवं इटाढ़ी के विभिन्न छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

रायपुर : पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार संभाला।

rktvnews

दरभंगा: डीएम को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने जारी रखा MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के साथ अपना सहयोग; दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी बेहतरीन कहानियां।

rktvnews

Leave a Comment