RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 3 से 4 नवंबर तक कोल्लम-तिरुवनंतपुरम (केरल) का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 नवंबर।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 3 नवंबर से 4 नवंबर, 2025 तक केरल की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उपराष्ट्रपति की केरल की पहली यात्रा होगी।
इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति 3 नवंबर, 2025 को कोल्लम स्थित उपराष्ट्रपति फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस क्षेत्र के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक, फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय अपनी शैक्षणिक सेवा के 75 वर्ष पूरे कर रहा है।
सी. पी. राधाकृष्णन उसी दिन कोल्लम में फेडरेशन ऑफ इंडियन कॉयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एफआईसीईए) के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। एफआईसीईए के अंतर्गत देश के सभी कॉयर निर्यातक संघ आते हैं।
उपराष्ट्रपति 4 नवंबर, 2025 को तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का दौरा करेंगे। श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एससीटीआईएमएसटी), भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह संस्थान उच्च गुणवत्ता वाली रोगी देखभाल, औद्योगिक महत्व की प्रौद्योगिकी विकास और सामाजिक प्रासंगिकता वाले स्वास्थ्य अनुसंधान अध्ययनों पर केंद्रित है।

Related posts

भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा पहल भारत की सामुद्रिक सुरक्षा में बढ़ोत्तरी करेगी : पीयूष गोयल

rktvnews

गढ़वा:जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

इंदौर:पंपों पर पेट्रोल 2 हजार लीटर एवं डीजल 3 हजार लीटर रिजर्व स्टॉक रखा जाना अनिवार्य।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

मोतीहारी:डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment